6:14 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना में प्लेग्रुप से कक्षा नौ तथा 11 के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को

कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले बच्चों को निशुल्क कराया जाएगा ग्वालियर का शैक्षिक भ्रमण

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में 29 मार्च को कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा नौ व 11 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा कक्षा 11में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय की ओर से ग्वालियर के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तिथि चार अप्रैल निर्धारित की गई है। खास बात ये है कि प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए यह निशुल्क रहेगा। स्कूल प्रबंधन ने

अभिभावकों से इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। गौरतलब है कि स्कूल इससे इतर भी कई बार शैक्षिक भ्रमण का आयोजन करता रहता है। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों को न केवल इतिहास से संबंधित जानकारियां मिलती हैं बल्कि तकनीकी व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस प्रकार के आयोजन लाभकारी होते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस