एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में केजी का उन्नयन समारोह- एनसी से कक्षा 8 तक के परीक्षा परिणाम घोषित।
रंगारंग कार्यक्रम के साथ मेधावियों ने पाया सम्मान।
उझानी-बदांयू 24 मार्च।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2025-26 के यूकेजी कक्षा का उन्नयन समारोह तथा कक्षा एनसी से कक्षा 8 तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर मेधावी तथा प्रोग्रेसिव विद्यार्थियों के फोटो व नाम बड़े-बड़े पोस्टर्स पर चस्पा किए गए थे। सुबह से ही विद्यार्थी अपने-अपने परीक्षा परिणाम को जानने के लिए अपने-अपने अभिभावकों के साथ उत्सुक नज़र आए।
विद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट व उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने बुके देकर व बैज लगाकर किया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री कोमल श्रीवास्तव (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारी बदायूं) को विद्यालय की चेयरपर्सन द्वारा शाल ओढ़ाकर तथा निदेशक महोदय द्वारा विद्यालय स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि महोदया व विद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट द्वारा किया गया।


विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल के द्वारा विद्यार्थियों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। आपने उपस्थित विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। आपने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए इसी तरह मेहनत को जारी रखें। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने सत्यम शिवम सुंदरम की प्रस्तुति दी। बच्चों की नृत्य मुद्रा, संतुलन व भाव-भंगिमा ने उपस्थित अभिभावकों को हर्ष विभोर कर दिया। यू.के.जी. के छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने भाषण में उन्होंने अपने टीचर्स के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विद्यार्थियों द्वारा समूह गान इतनी सी खुशी, इतनी सी हँसी की प्रस्तुति दी गई। इस गान में विद्यार्थियों ने ऑर्केस्ट्रा पर अपनी संगति दी। एल.के.जी. के छात्रों द्वारा नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। उनकी आकर्षक वेशभूषा, भाव-भंगिमा व आत्मविश्वास ने सभी के मन को मोह लिया।यू.के.जी. के विद्यार्थियों ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से सभी को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम के मध्य में उनकी प्रस्तुति अपनी कक्षाध्यापिकाओं के साथ हुई। दीक्षांत समारोह ड्रेस में उनके नृत्य ने सभी को आकर्षित किया। यू.के.जी. के विद्यार्थियों के लिए मुख्य अतिथि महोदय, विद्यालय के चेयरमैन व निदेशक महोदय द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रिशिएशन, मैडल व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
विद्यार्थी दीक्षांत समारोह के गाउन में प्रमाण-पत्र वितरित कर रहे थे तथा मुख्य अतिथि भी अकादमिक गाउन में प्रमाण-पत्र वितरित कर रही थीं। इसके उपरांत पी.एन.सी., एन.सी. व एल.के.जी. के छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए टॉप टेन विद्यार्थियों को अकादमिक एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों में टॉप फाइव अकादमिक एक्सीलेंस तथा दो विद्यार्थियों को अकादमिक प्रोग्रेसिव सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को सफलता पर बधाई दी। आपने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। आपने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि बच्चों की शक्ति पर भरोसा करें। उन्हें पूर्ण सहयोग दें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे उनकी भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा निवेश है जो आपको कभी दुखी नहीं करेगा। आपने कहा कि जब ए.पी.एस. अपनी 14वीं या 15वीं वर्षगांठ मना रहा होगा तो कोई विद्यार्थी यहाँ मेरी जगह भाषण दे रहा होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों-शिक्षिकाओं की भी सराहना की।
कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल के दिनश् डांस व स्किट प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मनभावन था। कक्षा 3 व 4 के विद्यार्थियों द्वारा श्दी डवलपमेंट पैराडोक्सश् के अंतर्गत छोटी चिरैया नन्ही सी चिड़िया पर आकर्षक स्किट व डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया। कक्षा 1 से 4 के विद्यार्थियों को विद्यालय के चेयरमैन व निदेशक महोदय द्वारा पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ-साथ माता-पिता ने भी अपने फोटो खिंचवाएं। कक्षा 5 से कक्षा 8 के विभिन्न अनुभागों के मेधावी व प्रोग्रेसिव परफॉरमेंस वाले विद्यार्थियों को चेयरमैन, चेयरपर्सन मैडम, निदेशक महोदय, निदेशिका महोदया, प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य द्वारा ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। आपने अपने धन्यवाद भाषण में सभी विद्यार्थियों को सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा संबंधित शिक्षकों-शिक्षिकाओं की सराहना की। आज के कार्यक्रम का संचालन रिया, सिमरन व मानसी शर्मा ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं व एन.सी.सी. कैडेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साज-सज्जा में कला विभाग की श्रीमती रचना यादव, मनोज सक्सेना व श्रीमती अर्चना पांडेय का सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
