

बदायूॅ जोगीपुरा स्थित शक्ति टैन्ट हाउस पर स्वागत शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ पर नवसंवत्सर-2083 के अवसर पर शहर में निकाले गये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पथ संचलन” का गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
स्वागत कर्ताओं में समाजसेवी अशोक खुराना, शिवस्वरूप गुप्ता, विजय मेहँदीरत्ता, एम.पी शर्मा, सरदार नवनीत सिंह, वरिष्ठ कवि कामेश पाठक व विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार, बालासाहब, सरसंघचालक मोहन भागवत, माता अहिल्याबाई की संजीव झाँकियाँ सजाई गयीं, जो पथ संचलन में आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। इस मौके पर साहित्यकार अशोक खुराना ने कहा कि सेवा परम धर्म है। हमारा भारत देश एक गुलदस्ते की तरह है जिसमें अनेक रंगों के फूल सजे हुए हैं हमारे भारत भूमि पर विभिन्न विचारों की नदियाँ साथ-साथ बहती नज़र आती हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







