8:22 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

कछला में जमीनी विवाद , ससुरालियों ने की दम्पति की पिटाई

कछला में जमीनी विवाद , ससुरालियों ने की दम्पति की पिटाई।

उझानी बदांयू 18 मार्च।

कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक की निवासी चंदा देवी ने अपने ससुरालियों पर जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति और बच्चों को भी पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंदा देवी के अनुसार, यह घटना 16 मार्च की शाम की है । उनके देवर संजीव और चरनसिंह (पुत्र यादराम), चचिया ससुर प्रेमबाबू (पुत्र अंगनलाल) और चचेरे देवर अजीत (पुत्र प्रेमबाबू) ने जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से ही झगड़ा कर रहे थे।

चंदा देवी ने आरोप लगाया कि बिजली की तार काटने की शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उन्हें और उन्हें बचाने आए उनके पति पान सिंह व बच्चों को लात-घूसों और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता के अनुसार, इस मारपीट में उन्हें और उनके पति को खुली और अंदरूनी चोटें आई हैं।

उपनिरीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता के शिकायती पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस