7:00 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी स्कूटी से गंगा स्नान को जा रहे पति-पत्नी को टेम्पो ने रोंदा, घायल

उझानी-बदांयू 15 मार्च।

बदायूं के सिविल लाइंस थाने के गांव नरऊ बुजुर्ग के रहने वाले रामदास( 45 ) पुत्र सालिगराम अपनी पत्नी भगवान देवी ( 42 ) पोते लवी(4) के साथ स्कूटी से कछला गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे।

बरेली मथुरा हाईवे पर दहेमू गांव के पास टैम्पो ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी जिससे रामदास व उनकी पत्नी भगवान देवी गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची कछला पुलिस ने दम्पति को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सीएचसी पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने पति – पत्नी की गंभीर हालत देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस टेम्पो की तलाश कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस