3:46 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस को संभालनी पड़ी व्यवस्था

उझानी बदांयू 13 मार्च।

नगर में गैस की कमी को लेकर शुक्रवार को इंडेन गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी खुलते ही बड़ी संख्या में लोग पर्ची लेने, तो कुछ लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंच गए। लोगों की लंबी कतारें लग गईं।

सुबह से ही लोग एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े दिखाई दिए।
लंबी कतारों में खड़े लोगों की एजेंसी कर्मचारियों से बुकिंग को लेकर तीखी बहस भी हुई।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि तीन दिन पहले बुक कराने के बाद भी गैस नहीं मिल रही।

गैस एजेंसी संचालक अनूप जैन का कहना है कि शहर सहित पूरे जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई किल्लत नहीं है। गैस की सप्लाई नियमित रूप से की जा रही हैं ,समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

भीड़ बढ़ती देख एजेंसी संचालक को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाहर ही लोगों की लाइन लगवाकर क्रमवार गैस सिलेंडर की बुकिंग या पर्ची का वितरण कराया। एजेंसी संचालक अनूप जैन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें गैस सिलेंडर नियमानुसार सभी को दिए जाएंगे गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर से टोल फ्री नम्बरों अथवा गूगल पे,फोन पे,या पेटियम के माध्यम से बुक कराएं रिफिल बुक कराने हेतु गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस