10:02 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का बदायूं में विस्तार, दो पत्रकारों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

हिमांशु सक्सेना बने जिला महासचिव, गोविंद मिश्रा को जिला सचिव की कमान | जिलाध्यक्ष हर्षित मिश्रा की संस्तुति पर हुई नियुक्ति

बदायूं। पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा को लेकर सक्रिय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने जनपद बदायूं में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए दो पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के आदेश तथा प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा की संतुष्टि के उपरांत यह नियुक्तियां की गई हैं।
आयोग ने हिन्दुस्तान न्यूज़ एजेंसी से जुड़े पत्रकार हिमांशु सक्सेना को बदायूं का जिला महासचिव और अमर उजाला न्यूज़ एजेंसी से जुड़े पत्रकार गोविंद मिश्रा को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। दोनों नियुक्तियां राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के बदायूं जिलाध्यक्ष हर्षित मिश्रा की संस्तुति पर की गई हैं।
नव नियुक्त जिला महासचिव हिमांशु सक्सेना पुत्र गंगा स्वरूप सक्सेना निवासी एचएन-67, वार्ड नंबर 7 मंदिर फैजगंज बेहटा गंगापुर लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वहीं जिला सचिव बनाए गए गोविंद मिश्रा पुत्र हरीशचंद्र मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 7 नगर पंचायत फैजगंज बेहटा गंगापुर भी पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि दोनों पदाधिकारी संगठन से जुड़े पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और जिले में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने में भी योगदान देंगे।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की ओर से दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रो. निशा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा तथा प्रदेश महासचिव प्रियंका अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उधर, बदायूं जिलाध्यक्ष हर्षित मिश्रा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को जनपद में और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस