उझानी बदांयू 12 मार्च।
कादरचौक के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि विकास खण्ड कादरचौक क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बमनौसी में गली व गलियारो की नाली व नालो में गन्दगी व्याप्त है।
जिससे संक्रमण व बीमारिया फैलने का खतरा बना हुआ है। गांव गली गलियारो में एंटी लार्वा छिड़काव किया
जाये और फांगिग भी कराई जाये, जिससे लोगी को
विभिन्न प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखा जाये /
इन दिनो गांव में मच्छरो की संख्या वढ गई है, मच्छर
रात्रि में भिनभिनाते है नींद हराम करते है।
आपसे अनुरोध है कि हम ग्राम वासियों को संक्रमण रोगों से बचाने के लिए ग्राम में एंटी लार्वा छिड़काव करवाया जाए।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






