।
सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की अंडरपास निकलवाने की मांग।
उझयानी बदायूं 12 मार्च।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत व दर्जनों गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने अंडरपास को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर नायब तहसीलदार द्वारा ज्ञापन लिया गया केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री दिल्ली सरकार माननीय नितिन गडकरी के नाम संबोधन ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन को नायब तहसीलदार द्वारा लिया गया।
आज सुबह से ही एन एच 530 बी राजमार्ग 6 लाइन रोड पर ग्रामीणों को निकालने के लिए अंडरपास की मांग करते हुए मिट्टी पड़े हुए अंडर पास की जगह पर डेरा तंबू लगाकर सैकड़ो ग्रामीण बैठ गए ।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया।
राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है निरंतर हम पांच जगह पर ग्रामीणों को जनहानि रोकने के लिए जनहित के कार्य के लिए बराबर जिला प्रशासन मार्ग प्रशासन के लिए आला अधिकारियों के लिए निरंतर दर्जनों की संख्या में ज्ञापन प्रेषित कर चुके हैं ।
फूलपुर बटुला बोर्ड जिरौली गुनौरा बाजिदपुर लोडा बाहेड़ी कुरुऊ मार्ग पर यह पांच अंडर पास बनना आवश्यक है इन पांच अंडर पास की जगह से सैकड़ो गांव के ग्रामीणों को अपने खेत खलिहान को गुजरना पड़ता हैं
इन ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा जनहानि की निरंतर संभावनाएं बनी रहेगी
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है आज हमने ज्ञापन दिया है परंतु यह धरना अनिश्चितकालीन तक तब तक जारी रहेगा जब तक इन मार्गों पर अंडरपास कार्य शुरू नहीं हो जाता ।
अभी धरना सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा उसके बाद दिन रात का धरना शुरू कर दिया जाएगा
गांव में घूम कर ग्रामीणों को धरना की सूचना दी जा रही है।
आज धरने पर जिला पंचायत सदस्य मोरपाल सिंह लोधी भगवान स्वरूप शर्मा राम प्रकाश शर्मा चेतराम वर्मा हीरालाल गंगाराम विश्राम सिंह असलम अंसारी कुशवाहा मुंशीलाल कुशवाहा बाबू सैफी हीरालाल मौर्य होरीलाल यशपाल धनेंदु पाल देशराज पुष्पेंद्र कुशवाहा देवराज नेम सिंह मौर्य समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे धरने पर पंचायत की अध्यक्षता पंडित भगवान स्वरूप द्वारा की गई तथा संचालन हीरालाल वर्मा द्वारा किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






