उझानी बदांयू 11 मार्च।
कोतवाली क्षेत्र के गाँव जुनइया में सरोज 16 पुत्री बांकेलाल घर के छज्जे पर बैठ कर आलू के चिप्स बना रही थी अचानक मकान का छज्जा गिर गया। ननद सरोज को बचाने को भाभी ज्ञानवती 35 भागी तो वह भी छज्जे के मलवे की चपैट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।
आनन-फानन में परिजन घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर सर्वेश कुमार ने गम्भीर हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






