।
उझानी बदांयू 11 मार्च।
नगर के माता शीतला मंदिर से आज शीतलाष्टमी पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम व श्रृद्धाभाव से निकाली गई। पूजन के उपरांत मां शीतला की प्रतिमा को फूलों से सजे रथ पर विराजमान कराया गया।
अहीरटौला से शुरू मां शीतला की शोभायात्रा पर जगह जगह श्रृद्धालुओं ने पुष्प बर्षा कर आरती उतार कर परिजनों के आरोग्य की कामना कर प्रसाद का वितरण भी किया।

सुन्दर सुन्दर झाकियां,बैंडबाजे एवं काली अखाड़े, भगवान् का स्वरूप रखे कलाकारों के साथ निकली मां शीतला की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई।


कार्यक्रम में शीतला माता मंदिर के पुरोहित शिव सनेही मिश्रा, शिव गोपाल मिश्रा, लवी मिश्रा, मनु मिश्रा,माधव मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा,प्रमोद माहेश्वरी,राकेश वर्मा सर्राफ,आकाश बर्मा,वैभव चतुर्वेदी, सन्तोष बाष्णैय, शालिनी वार्ष्णेय,आचार्य मोहन , मुनीश चौहान जयपाल राठौर, दिनेश कुमार राघव,विनोद बर्मा , गिरीश गुप्ता, कामेश गुप्ता, मोहन,पदम वर्मा,शिवम् शर्मा, शिवकिशोर माहेश्वरी,रामकिशोर महेश्वरी, अवधेश शर्मा
नवरात्रि मिश्रा,प्रगति मिश्रा,पूर्णिमा मिश्रा,शालिनी मिश्रा,दुर्गेश मिश्रा,मीना गुप्ता,ऊषा सक्सेना, निर्मला गुप्ता,आशा देवी,रश्मि शर्मा,राकेश कुमारी, शिल्पी माहेश्वरी, निशि माहेश्वरी, अरुणा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






