।
उझानी बदांयू 11 मार्च
एपीएम पी.जी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को सोशल रिसर्च फाउंडेशन कानपुर ने महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा सम्मान समारोह में विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखक के पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ त्रिवेन्द्र सिंह की इस उपलब्धि पर काॅलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य विषय बदलता समाज और महिलाओं की भूमिका रहा। डॉ. सिंह के संगोष्ठी पत्र समाज के उत्थान में महिलाओं की सक्रिय भूमिका की सराहना हुई। डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा रचित समस्त साहित्य कुशल, सरल और अभिनव भाषा शैली में लिखा गया है। जिसका उद्देश्य ऐसे विचारों को प्रस्तुत करना है जिनसे समाज की प्रगति संभव हो सके।
डॉ. सिंह के लेखन कौशल में महिलाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रिय भूमिका के अनेक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे पूर्व में उनकी पुस्तक भारतीय महिलाएं, राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास को प्रगति फाउंडेशन मेरठ द्वारा वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा भी डाॅ त्रिवेन्द्र सिंह को मेरठ, कानपुर आदि जगह से कई पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जा चुका है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



