छात्रों पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और लोहे की रॉड से किया हमला
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में लाइब्रेरी से घर लौट रहे दो छात्रों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना खितौरा–महरौली रोड की बताई जा रही है। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



