।

उझानी बदांयू 10 मार्च।
उझानी बमनोसी मार्ग पर कई जगह सरसों व गेंहू के भूसे का व्यापार करने वालों ने सडक किनारे ही भूसे के ढेर लगा दिये है। जिससे आवागमन में दिक्कत तो होती ही है वहीं तेज हवा चलने से बाइक सवारों की आंखों में जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
कांग्रेस के कादर चौक ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर सड़क किनारे पड़ने वाले भूसे को हटवाने की मांग की है जिससे सडक हादसे ना हो।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



