उझानी में बीती रात युवक को घर के बाहर से उठा ले गये,बैहोशी की हालत में मिला।
उझानी बदांयू 10 मार्च।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली में बीती रात एक बजे एक 18 बर्षीय युवक अंकित पुत्र लाखन को कुछ अज्ञात लोग बाइक पर उठा कर ले गये। कुछ समय बाद युवक बदायूं बाइपास पर गांव भगवती पुर के पास बैहौशी की हालत में मिला है।
जानकारी के अनुसार अंकित अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को आलू की तौल कराके रात घर वापस आया खाना खाकर सोने जा रहा था कि बाहर खड़े ट्रैक्टर पर कुछ आवाजें सुनकर देखने आया। बताते हैं कुछ लोग उसी दौरान उसे बाइक पर मुंह पर कपडा डाल बैठाकर ले गये।
घटना रात एक बजे की बताई जाती है, बदांयू बरेली बाइपास पर गांव भगवती पुर के पास अंकित को कुछ चेत होने पर उसने घर पर फोन कर दिया कि मैं भगवती पुर के पास पडा हूं परिवार वाले उसे वहां से ले आऐ।
बताते हैं परिजन अभी उसे लेकर कोतवाली नहीं गये है क्योंकि वह पूरी तरह होश में नहीं है




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



