।

उझानी बदांयू 9 मार्च।
ए.पी.एम( पीजी )कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तहत तीसरे दिन ,कौशल विकास हेतु युवा, के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया।
जिसमें सर्वप्रथम डॉ शुचि गुप्ता के नेतृत्व में गांव सरोरा, वही डॉ जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में गांव गंगोरा में जागरूकता रैली भी निकाली गई।


स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने चार्ट पेपर पर स्लोगन लिखे वह ग्राम वासियों को घर-घर जाकर साक्षरता के विषय में जागरूक किया व समझाया कि कैसे हम अपने देश की बेटियों को पढ़ाकर उनका भविष्य उज्जवल कर सकते हैं और अपने समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जा सकते हैं l कार्यक्रम में अंजलि, अलीशा., गौरवी,अनुष्का वर्षा, खुशबू देवश्री शिफा का योगदान महत्वपूर्ण रहा।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



