।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
उझानी बदांयू 9 मार्च।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसिंगा निवासी एक युवती ने कोतवाली में गांव के चार युवकों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।
दर्ज रिपोर्ट में युवती ने लिखा है कि 7 मार्च की शाम अपने घर के लिए कछला से खरीददारी कर जा रही थी तभी रास्ते में सरौता व चौसिंगा के बीच में सडक पर गाँव के ही अनिल कुमार पुत्र भरत सिह व मोर सिह पुत्र भरत सिह अवनीश पुत्र श्री कृष्ण व तुलसी राम पुत्र बदन सिंह ने पीछे से थक्का मारकर गिरा दिया और बाल पकड कर सडक पर घसीट दिया ।
जिससे मेरे शरीर पर काफी चोटे आई है मेरे शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।



कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच हेतु उपनिरीक्षक कपिल कुमार को सौंपी है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

