12:55 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में क्षत्रिय महासभा के होली मिलन में फूलों की होली संग, सामाजिक एकजुटता पर जोर

उझानी-बदांयू 9 मार्च।

उझानी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

क्षत्रिय भवन बालाजीपुरम मे आयोजित होली मिलन समारोह का मुख्य अतिथि प्रदीप सोलंकी चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर लाजिक्स कॉरपोरेशन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, व विशिष्ट अतिथि बिल्सी विधानसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर वीरेश तोमर पार्थ हॉस्पिटल चंदौसी के द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। वही वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि एकजुट रहकर ही क्षत्रिय समाज तरक्की कर सकता है।

कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं संग जमकर फूलों के साथ होली खेली ।

इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह उर्फ बॉबी भैया, कुमार संजय सिंह, डॉ बी पी सिंह सोलंकी, उमेश सिंह राठौड़ , ठाकुर सत्यवीर सिंह, योगेश प्रताप सिंह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिंह सिसोदिया, अनूप तोमर, विनोद सिसोदिया, श्याम सिंह चौहान, प्रदीप सिंह चौहान, विकास सिंह चौहान, कुशल राघव, राजू चौहान, शीतल राणा, कृष्ण पाल उर्फ कल्लू भैया, धीरेंद्र सोलंकी, कुशल पाल, आदि भारी तादाद में क्षत्रिय महासभा के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस