दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन 10 मार्च से।
उझानी बदांयू 8 मार्च।
हर वर्ष की तरह चैत्र मास में मनाए जाने वाले श्री शीतलाष्टमी महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 10 एवं 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
श्री शीतला अष्टमी महोत्सव के प्रथम दिवस अहीरटौला सिथ्त मां शीतला माता मंदिर पर मंगलवार को माता रानी का वैदिक पूजन और अभिषेक एवं दिव्य यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें सभी की आरोग्यता और कल्याण के लिए दिव्य मंत्रों द्वारा आहुतियां प्रदान की जाएगी।
मंदिर के महंत शिव सनेही मिश्रा ने बताया कि पुराणों के अनुसार श्री शीतला माता आरोग्यता की देवी है, उनके पूजन से समस्त रोगों का नाश होता है।समस्त प्रकार के दैहिक एवं दैविक तापों से मुक्ति मिलती है।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां एवं बैंड बाजे और काली के अखाड़े सम्मिलित होंगे वर्ष में माता अपने भक्तों को दर्शन देने हेतु नगर में प्रतिवर्ष भ्रमण करती हैं और भक्तों को अपना आशीष प्रदान करती हैं। शोभायात्रा में भक्तजन भजन कीर्तन का आनंद प्राप्त करेंगे। शोभायात्रा की तैयारी कई महीनों से की जा रही है। इस वर्ष माता का 102 वां महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

