8:40 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ के यूट्यूबर ने बहन की चाकू से गोदकर हत्या, माँ पर भी किया जानलेवा हमला

बदायूँ के एक यूट्यूबर ने अपनी सगी बहन की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी और माँ की हत्या का भी प्रयास किया। आरोपी ने बहन पर 40–50 बार चाकू से वार किए, गला रेतकर शव को कंबल से ढककर बेड पर लिटा दिया। वारदात के बाद आरोपी कार मुरादाबाद में छोड़कर बस से बदायूँ आ गया। बाद में वह माँ को लेने उनके ऑफिस भी पहुंचा और सरप्राइज देने के बहाने घर चलने को कहा। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को बदायूँ से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस