11:48 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

डीजे को लेकर बवाल, मारपीट में 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस

होली पर डीजे को लेकर बवाल, मारपीट में 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस

बदायूँ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होली के दौरान डीजे पर जातिसूचक गाना बजाने के विरोध को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दलित परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि पहले मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बरेली रेंज के डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई हुई। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस