6:07 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों के रूट में बदलाव, बरेली जंक्शन तक ही जाएंगी सवारी ट्रेनें

बदायूं के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कासगंज–बरेली रेलखंड पर चलने वाली कुछ सवारी ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। अब ये ट्रेनें निर्धारित अवधि में बरेली सिटी रेलवे स्टेशन की बजाय बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बरेली सिटी यार्ड में समपार संख्या 248/स्पेशल पर अंडरपास (LHS) निर्माण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

इसके तहत ट्रेन संख्या 55329 (कासगंज–बरेली सिटी) 7 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक बरेली जंक्शन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 55328 (बरेली सिटी–कासगंज) 8 मार्च से 1 मई 2026 तक बरेली जंक्शन से ही संचालित होगी।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पहले की तरह शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा जानकारी लेने की अपील की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस