एनएसएस शिविर में स्वास्थ्य साधना दिवस: योग प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं को निरोग जीवन का दिया मंत्र
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई द्वारा ग्राम नरऊ बुजुर्ग में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन ‘स्वास्थ्य साधना दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विविध योगासनों, प्राणायामों और व्यायामों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए पर जनजागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. हुकुम सिंह ने बताया कि निरोग रहने के लिए योगासनों और प्राणायामों का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रशिक्षक के रूप में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, पद्मासन, ताड़ासन, सर्वांगासन, हलासन, धनुरासन, मयूरासन, नौकासन तथा मर्कटासन आदि प्रमुख आसनों का अभ्यास कराते हुए इनके शारीरिक व मानसिक लाभों से सबको परिचित कराया।
इस अवसर पर मोहन लाल, तमन्ना, विपिन कुमार, समीक्षा, अमर प्रताप सिंह, अशेष, अंशुल कुमार, गौसिया, डॉली कश्यप, दीक्षा आदि उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में स्वास्थ्य चेतना जगाना रहा।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

