8:27 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

फाल्गुन पूर्णिमा पर श्रृद्धालुओं ने लगाई कछला गंगा में लगाई डुबकी

बदांयू 3 मार्च।

फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर बदायूं के कछला गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान ‘हर हर गंगे’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान-पुण्य किया और हवन-पूजन भी किया।

इस आयोजन में राजस्थान, हरियाणा, कासगंज, मथुरा सहित कई जिलों के लोग शामिल हुए। सुरक्षा के लिए पीएसी और नाविक सहित अधिकारी तैनात रहे। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस