8:17 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

साई क्रिकेट अकादमी में होली का पर्व रंगों के साथ एवं मिष्ठान वितरण करके मनाया

साई क्रिकेट अकादमी में होली का पर्व रंगों के साथ एवं मिष्ठान वितरण के साथ मनाया गया एस के मैदान में क्रिकेट पिच के ऊपर अकादमी के खिलाड़ियों ने गालों पर प्रेम का गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली का पर्व मनाया इस मौके पर क्रिकेट कोच सचिव संतोष बाबू शर्मा ने भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाई और कहा अहंकार पर सच्चाई की विजय का त्यौहार मनाया जाता है । संगठन के उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने बताया पर्व में केमिकल रंगों से बच के रहे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं झगड़े से बच के रहे प्रसन्नता के साथ होली मनाये इस मौके पर अध्यक्ष दीपक सक्सेना अमरीश गोयल एमपी सिंह अखिलेश पांडे विशाल नितिन आरव निष्कर्ष समर्थ रेहान रुद्र सभी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस