।
उझानी बदांयू 22 फरवरी।
उझानी में फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा किए गये अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य बाजार में फुटपाथ पर कब्जे से राहगीर जाम में फंस रहे हैं। बाइक सवार बिना फंसे बाजार से होकर नहीं निकल पाते।
शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे सड़कें संकरी हो गई हैं और जाम की समस्या बढ़ गई है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रखकर बेचना शुरू कर दिया है, जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है।
अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने कई बार अभियान चलाया है, लेकिन इसका असर अस्थायी होता है। दुकानदार फिर से फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं। ईओ का कहना है कि फुटपाथ पर सामान रखकर बेचने वालों को चेतावनी दी गई थी और अगर फिर से दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखने लग गए हैं तो कर्मचारियों से हकीकत का पता लगाकर कार्रवाई करेंगे।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

