7:19 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

रुदायन- मदरसे के लिए चंदा मांगने गए लोगों से मारपीट, वीडियो वायरल

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत रुदायन में मदरसे के लिए चंदा मांगने गए मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ स्कूटी सवार युवक ने कथित रूप से मारपीट कर दी। घटना के बाद लोक-लाज के डर से पीड़ित पक्ष घर लौट गया।

बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस