1:39 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

वनबेहटा में भागवत कथा के पहले दिन निकाली कलश यात्रा

वनबेहटा में भागवत कथा के पहले दिन निकाली कलश यात्रा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा स्थित शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व विधिवत हवन-पूजन कराया गया, जिसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर पूरे गांव की परिक्रमा की। धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा के दौरान सुम्मेरी सिंह ने पवित्र ग्रंथ गीता को सिर पर रखकर यात्रा का अनुसरण किया। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचीं। कथा व्यासपीठ से वृंदावन से पधारे कथावाचक यतेंद्र ठाकुर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को इधर-उधर की व्यर्थ बातों में ध्यान न देकर जीवन को सफल बनाने के लिए श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कथा में बताए गए मार्ग पर चलने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक कार्य से पहले भगवान श्रीराम का स्मरण करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक किया जाएगा। इस मौके पर बाबा राजकुमार दास, अरुण कुमार, अर्जुन सिंह, सुशील कुमार सिंह, सोनू खुराना, राजीव सिंह सिसोदिया, रनवीर सिंह चौहान, अजयपाल सिंह सोलंकी, सुनील कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस