अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
15 फरवरी को वजीरगंज मार्ग पर हुआ था हादसा
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर 15 फरवरी की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए किसान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव घंघौसी निवासी डिंपल पासी (40) पुत्र सियाराम 15 फरवरी की शाम को बिल्सी बाजार से सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर राजकीय नलकूप संख्या 22 के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल बिल्सी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर पहले बदायूं फिर बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 19 फरवरी की रात उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल भेजा गया। वहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे नितिन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। डिंपल पासी की मौत से परिवार में मातम पसरा है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया मामले में जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






