1:39 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बार के पदाधिकारियों लगाया एसडीएम पर मनमानी का आरोप

बार के पदाधिकारियों लगाया एसडीएम पर मनमानी का आरोप
डीएम को ज्ञापन भेज कर की शिकायत
बिल्सी। बार एसोसिएशन ने एसडीएम पर अधिवक्ताओं के प्रति अभद्र व्यवहार और न्यायिक कार्यों में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और सचिव ज्ञानसिंह त्यागी डीएम को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि एसडीएम द्वारा वादों में नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जा रही है। वादों को सुनवाई के बाद निर्णय हेतु आदेश पारित नहीं किए जा रहे, अधिवक्ताओं की समस्याएं निर्धारित समय पर नहीं सुनी जा रहीं और अनावश्यक रूप से वादों को लंबित रखा जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शासन की मंशा के विपरीत 24 घंटे के अंदर धारा 24 के मामलों में आदेश पारित नहीं किए जा रहे। सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जों को नहीं रोका जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि छह फरवरी से एसडीएम न्यायिक कार्यों में अधिवक्ताओं को अनदेखा कर रहे हैं। इससे वादकारियों को न्याय मिलने में कठिनाई हो रही है। बार एसोसिएशन ने डीएम से मामले की जांच कराकर एसडीएम का स्थानांतरण करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस