तरनतारन जिले के पट्टी में 14 फरवरी को हुई एक शादी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश होती दिखी, जिसके बाद दावा किया गया कि करीब 10 लाख रुपये उड़ाए गए। हालांकि शादी में मौजूद डीजे मालिक निशान सिंह ने इन दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि शादी में लगभग 3 लाख रुपये ही बरसाए गए थे, करोड़ों या 10 लाख रुपये उड़ाने की बातें पूरी तरह अफवाह हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



