मध्य पूर्व में तनाव के बीच अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में 50 से ज्यादा फाइटर जेट तैनात कर अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक F-22, F-35 और F-16 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान एयर रिफ्यूलिंग टैंकरों के साथ भेजे गए हैं, जिससे लंबे समय तक ऑपरेशन की तैयारी का संकेत मिलता है।
यह तैनाती ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर जारी कूटनीतिक बातचीत के बीच हुई है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में हवाई और नौसैनिक ताकत को मजबूत करना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






