।
उझानी-बदांयू 9 फरवरी।
नगर के पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी मे आज वार्षिक बाल मेले का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने रिविन काटकर मेले का शुभारंभ किया ।
इस मेले में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर मेले में चार-चांद लगा दिऐ।
स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में अभिभावक मेला देखने पहुँचे और विभिन्न व्यंजनों की ख़रीदारी भी की। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए जिसका बच्चों ने बहुत आनंद लिया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के मेला बच्चों के लिए एक अवसर है जिसमें वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं ।
बाल मेले में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल जिसमें ख़स्ता, पापड़ी चाट, फ़्रूट चाट ,चने की चाट ,पेस्ट्री ,चाउमीन स्प्रिंग रोल ,भेलपुरी ,जलजीरा ,पानीपुरी बनाना शेक , छोले-भटूरे , रसगुल्ला के स्टाल लगाए।
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम भी बच्चों द्वारा लगाए गए जिसमें बच्चे और अध्यापक सहित अभिभावक ख़ूब ख़रीदारी कर बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। इसको देखकर यह लगा कि बच्चों के अंदर एक उत्साह है और बच्चों में आत्मनिर्भरता दिख रही है। विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार का मानना है कि बच्चे इस देश के भविष्य हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी आवश्यक है




इस मौक़े पर शिवम शर्मा , रोहित सक्सेना, उत्तम शर्मा, दीक्षा, अमृता शर्मा , गुलफ्शा , काजल गुप्ता ,निदा,पायल शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा ।प्रधानाचार्या रूपा रानी ने मेले में आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



