12:30 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी दिल्ली हाइवे में सडक पर भरे पानी के गड्ढे में पलटी गेंहू लदी ट्रेक्टर ट्राली

उझानी बदांयू 5 फरवरी।

पीडब्ल्यूडी विभाग की मनमानी के चलते उझानी दिल्ली हाइवे पर गांव कुंडा नरसिंहपुर के पास सडक पर भरे पानी से गहरे-गहरे गड्ढे होने से आऐ दिन हादसे होते रहते हैं। आलम यह है कि सड़क से ग्रामीणों का निकलना भी दूभर हो गया है।कई बार धरना-प्रदर्शन हुए लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

आज सुबह बजीरगंज के गांव बीबी गंज के सोहनलाल अपना गेंहू बेचने को ट्रेक्टर ट्राली में भरकर उझानी आ रहे थे। चालक को पानी की वज़ह से सडक के गड्ढे दिखाई नहीं दिए ट्रोली ट्रेक्टर गड्ढे में पलट गये। सारा गेंहू पानी में भीग गया। चालक के भी हल्की चोटें आई हैं।

गड्ढे भरे पानी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने ही शोरगुल होने पर राहगीर व ग्रामीणों ने बामुश्किल चालक को बाहर निकाला, इससे हाइवे पर काफी देर अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस