।
बदांयू 30 जनवरी।
बदांयू में घना कोहरा और गलन भरी सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। विजिबिलिटी घटकर मात्र 20 मीटर रह गई है, जिससे ट्रेन और सड़क यातायात पर असर पड़ा है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही है वहीं हाइवे पर भी वाहनों को रेंगते देखा गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना है, जिससे तापमान और गिर सकता है। बदांयू में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुजुर्गो का कहना है कि बारिश के बाद कोहरा नहीं पडता लेकिन यहां आज घना कोहरा देखने को मिला, लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाई।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



