2:36 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में 77 वें गणतंत्र दिवस की धूम

उझानी-बदांयू 26 जनवरी।

नगर के बंशीधर मैमोरियल अकादमी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार एवं प्रधानाचार्या रूपा रानी एवं पूर्व प्रबंधक रमेश चंद्र शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया । बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए । साथ ही सोशल मीडिया ड्रामा ,काली माता एक्ट , नारी सशक्तिकरण , हॉरर डान्स , दुआ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
प्रधानाचार्य रूपा रानी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को देश के इतिहास और संविधान के बारे में भी बताया और उन्हें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा अपने संविधान के आदर्शों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों तथा अभिभावकों का का आभार व्यक्त किया
। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ़ रोहित सक्सैना, उत्तम शर्मा शिवम शर्मा ,अमृता शर्मा ,काजल गुप्ता ,निदा, मंत्शा ,सोनम ,शिवानी सक्सेना ,दीक्षा ,सबिहा ,रजिया आदि का सहयोग रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस