।
उझानी-बदांयू 26 जनवरी।
नगर के मोहल्ला क़िला खेड़ा स्थित अशर्फी देवी नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में आज 77 वें गणतंत्र दिवस पर सभासद गजेन्द्र सिंह राघव ने ध्वजारोहण किया।



कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सभासद गजेन्द्र सिंह राघव का प्रधानाचार्या बीरू सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए गजेन्द्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हम सभी का कर्तव्य है कि देश के अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित करें। जिनकी वजह से देश व हम सब सुरक्षित होकर आजादी की खुली सांसें ले रहे हैं।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



