9:35 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी के किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम

।

उझानी- बदांयू 26 जनवरी।

आज किड्स प्लेनेट प्ले ग्रुप में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरूप में सज-धजकर आए।

किसी ने भगत सिंह, किसी ने चंद्रशेखर आज़ाद, महात्मा गांधी तो किसी ने सुभाष चंद्र बोस का रूप धारण किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की संचालिका वंदना बब्बर ने सभी बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,
स्वतंत्रता सेनानियों के गेटअप में आए बच्चों में लक्ष्य रानी, मान्यता रानी, देवांश, अद्विक, सनी, अनाथारा, अक्षिता सक्सेना, समर्थ, अनुष्का, आयशा अली खान, भाविका, अभिराज शाक्य, हबीब, आराध्या सक्सेना, अयांश वर्मा, नित्य, केशव और रिद्धिका मिश्रा कृतिका आरव शर्मा सत्यम अथर्व शर्मा अथर्व चौधरी अर्न अनंत अग्रवाल पार्थ साहू रिद्धि शामिल रहे।

संचालिका बंदना बब्बर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना रहा, जिसमें किड्स प्लेनेट प्ले ग्रुप पूरी तरह सफल रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.