1:28 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं। भानुराम राजपूत की ओर से चितौरा धनौरा में जरूरतमंदों को कंबल शाल वितरित

म्याऊं। विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चितौरा धनौरा में ग्राम प्रधान पति भानुराम राजपूत की ओर से भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल शाल धोती सहित स्कूली बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए इनर वस्त्र वितरित किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय बी.एल. वर्मा के सुपुत्र हर्ष राजपूत रहे मुख्य अतिथि ने वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे को बल मिलता है और जरूरतमंदों को राहत मिलती है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भानुराम राजपूत ने कहा कि सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है उन्होंने बताया कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करने का प्रयास किया गया है ताकि ठंड के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एम.पी. सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत वीरेंद्र राजपूत सोवरन सिंह रामप्रकाश मदनलाल राजपूत रामू सिंह ओमेंद्र यादव, चके्रश नंदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.