2:47 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सरस्वती प्राकट्योत्सव, वीर हकीकत राय बलिदान दिवस तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

दिनांक 23/01/2026 को स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग बदायूं में सरस्वती प्राकट्योत्सव, वीर हकीकत राय बलिदान दिवस तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में याज्ञवेदी के निर्माण के पश्चात विधिवत हवन-यज्ञ के आयोजन से हुआ।
हवन-यज्ञ का पावन कार्य पुरोहित गौरव शर्मा के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान कुलदीप सक्सेना (प्रॉपर्टी डीलर) एवं उनकी धर्मपत्नी तूलिका सक्सेना उपस्थित रहीं। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियाँ अर्पित कर माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि एवं बल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत ने माँ सरस्वती के प्रादुर्भाव एवं उनके शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायी जीवन चरित्र तथा वीर हकीकत राय के अद्वितीय बलिदान पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उनके उद्बोधन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, त्याग और कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाते हुए छोटे भैया-बहिनों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियों एवं सांस्कृतिक झलकियों ने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया।


कार्यक्रम के अंत में शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार गंगवार ने मंच से उपस्थित समस्त आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी को माँ सरस्वती के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस सफल आयोजन में महावीर ,बिजेंद्र, दिलीप कुमार नागेन्द्र,मनोज शर्मा, गोपाल शर्मा,गजेंद्र पाल सिंह जी, उत्कर्ष कुमार, तरुण कुमार , रुचि गुप्ता, मनाली राठौर, कंचन सक्सेना, सुमनलता सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं अत्यंत सफल रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस