कुंवरगांव। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर नगर कुंवरगांव साप्ताहिक बाजार स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में स्थापित श्रीराम दरबार की द्वितीय वर्षगांठ समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ दद्दू की पहल पर गुरुवार को पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में उदयवीर सिंह, लखन, गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग और भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







