7:28 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

श्री रघुनाथ जी मंदिर से बसंतोत्सव अंतिम प्रभात फेरी

🌸 बसंतोत्सव अंतिम प्रभात फेरी 🌸

कल दिनांक – 23 जनवरी

⏰ प्रातः 5:45 बजे

श्री रघुनाथ जी मंदिर से
इस वर्ष की अंतिम एवं पंचम प्रभात फेरी
नगर भ्रमण हेतु निकाली जाएगी।

👉 प्रभात फेरी नगर भ्रमण करते हुए
श्री हरमिलाप सनातन धर्म स्कूल पहुँचेगी,
जहाँ समस्त विद्यालय परिवार द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया जाएगा।

> कल की इस अंतिम प्रभात फेरी में सम्मिलित होकर पाँचों प्रभात फेरियों में सहभागिता का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

विद्यालय परिवार की ओर से भी
सभी से विनम्र निवेदन है कि
संकीर्तन करते हुए पधारें
एवं कार्यक्रम में सहभागिता कर शोभा बढ़ाएँ।

🌼 विशेष निवेदन 🌼

श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि प्रभात फेरी एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में
पीत वस्त्र (पीले वस्त्र) धारण कर पहुँचें और पूरे उत्साह के साथ बसंतोत्सव को भव्य रूप प्रदान करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस