3:42 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

दातागंज – ऋण की वसूली हेतु बैंक एवं तहसील प्रशासन द्वारा भूमि कुर्की की कार्यवाही

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा आलापुर के ऋणी मिट्ठू पुत्र मुकंदी, निवासी चंदी नगला, पोस्ट आलापुर, के विरुद्ध बकाया ऋण की वसूली हेतु बैंक एवं तहसील प्रशासन द्वारा भूमि कुर्की की कार्यवाही विधिवत संपादित की गई।
उक्त कुर्की की कार्यवाही तहसील दातागंज के तहसील प्रशासन की उपस्थिति एवं निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें तहसील प्रशासन की ओर से श्री आनंद भूषण सिंह, नायब तहसीलदार, तथा हल्का अमीन श्री जोगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
बैंक की ओर से इस कार्यवाही में श्री अंकुर गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय, श्री अंकित सिंह राठौर, शाखा प्रबंधक, आलापुर, एवं श्री आकाश कुमार सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, म्याऊं उपस्थित रहे।
ऋणी द्वारा बैंक से ₹3,85,000/- (रुपये तीन लाख पचासी हजार मात्र) की ऋण राशि स्वीकृत कराई गई थी, जिसके सापेक्ष वर्तमान में कुल बकाया ऋण राशि ₹5,04,700/- + ब्याज (रुपये पाँच लाख चार हजार सात सौ मात्र + ब्याज) देय है।

विज्ञापन एक्सप्रेस