1:04 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- तेहरा के एपीएस विद्यापीठ कालेज में खैलकूद के विजेता पुरस्कृत

उझानी बदांयू 12 जनवरी।

आज स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के शुभ अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा स्थित एपीएस विद्यापीठ इंटर कॉलेज अहिरवारा में खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह हुआ जिसमें मुख्य अतिथि रामप्रवेश यादव जी (सभासद) व विशिष्ट अतिथि क्राइम इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह, उपनिरीक्षक रवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव व सांसद प्रतिनिधि यदुनेश यादव द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधक अजयपाल सिंह , डायरेक्टर राजवीर यादव व प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके पर रवि यादव , अरविन्द यादव,मंडल महामंत्री रजत गुप्ता, धूम सिंह, सुदेश यादव ,नेताजी उदयपाल सिंह , राजीव यादव,आदेश यादव, आशीष यादव व समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।—–

प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं सुधीर, प्रशांत, विकास, बवली, इशिका , काजल आदि को कुल 101 बच्चो को पुरस्कार वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस