10:57 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ कांउट सीजर मैटी का जन्मदिन मनाया

उझानी- बदांयू 11 जनवरी।

आज इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ काउंट सीजर मैटी का 2017 वां जन्म दिवस समारोह डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी उ प्र के तत्वावधान में डॉ गीतम सिंह के हास्पिटल पर आयोजित किया गया।

जिसमें जनपद के विभिन्न कस्बा एवं देहात की इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डॉक्टर बी गुप्ताऔर कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कलीम अहमद के द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा डॉ काउंट सीजन मेटी के चित्र पर माल्यार्पण डॉक्टर बी डी गुप्ता ने किया और उसके बाद अन्य डॉक्टर्स ने भी माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

डॉ हबीब क़ादरी ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के फाउंडर डॉ काउंट सीजर मैटी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और बताया कि डॉ काउंट सीजर मैटी ने चिकित्सा जगत को एक नई चिकित्सा पद्धति को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया और यह पद्धति बिल्कुल हर्बल पर आधारित है । इसमें किसी प्रकार की अन्य चीजों का प्रयोग नहीं किया गया है । केवल वनस्पतियों से ही दवा का निर्माण किया जाता है, इसलिए यह किसी भी प्रकार से शरीर के लिए हानिकारक नहीं होती है।

डॉ बी डी गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्यो पेथी चिकित्सा पद्धति के लिए बहुत जल्द ही मान्यता सरकार से मिल जाएगी प्रदेश के पास के अन्य प्रदेशों में जैसे मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में मान्यता हो चुकी है । उत्तरांचल में मान्यता का कार्य पूर्ण होने वाला है और उत्तर प्रदेश में भी इसका शासनादेश बन रहा है इलेक्ट्रो पेथी के चिकित्सक सिर्फ अपनी पद्धति में ही चिकित्सा करें ।उन्हें किसी भी प्रकार का कोई अवरोध नहीं है अन्य चिकित्सा पद्धति का प्रयोग न करें। यह माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है।

इस कार्यक्रम में डॉ हाकिम सिंह डॉ अरमान खान डॉ रवि डॉ प्रशांत डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह सोलंकी, डॉ सुशील सिंह आदि बहुत से डॉक्टर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस