झारखंड से करीब 1.10 करोड़ रुपये की 11 किलो अफीम लेकर बरेली आ रहे दो तस्करों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और भमोरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। अफीम को आई-20 कार के बोनट में छिपाकर लाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं, जबकि एक साथी फरार हो गया। भमोरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नेटवर्क की जांच की जा रही है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

