उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (गंगानगर जोन) के मऊआइमा इलाके में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मुकेश पटेल ने अपने पिता राम सिंह, बहन साधना देवी और 14 वर्षीय भांजी की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए। तीनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश के दौरान कुएं से शव बरामद किए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






