।
उझानी- बदांयू 5 जनवरी।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला इलाके के गांव नन्हे नगला में एक नाबालिग बेटा अपने पिता के पास जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।
जानकारी के अनुसार नन्हे नगला निवासी शंकर कश्यप का बेटा सूरज उम्र 11 बर्ष कल अपनी मां माला देवी से अपने पिता के पास जाने की कहकर आया। जो पास ही मजदूरी कर रहे थे। शाम को वापस ना आने पर
परिवार ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा ने बताया कि बच्चे की तलाश शुरू कर दी है ।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






