7:48 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- प्यार में मिले धोखे से आहत किशोरी फंदे पर झूली

उझानी- बदांयू 5 जनवरी।

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने प्रेमी के धोखे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि किशोरी का प्रेम प्रसंग एक युवक से चल रहा था, लेकिन युवक ने शनिवार की शाम को संबंध खत्म करने की बात कह दी। इससे किशोरी परेशान हो गई और रविवार को अपने कमरे में फंदे से लटक गई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस