5:19 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में मौसम का यूटर्न-भयंकर ठंड से कांपे लोग, पारा गिरने से बढ़ी गलन

बदांयू में मौसम का यूटर्न-भयंकर ठंड से कांपे लोग, पारा गिरने से बढ़ी गलन

बदांयू 4 जनवरी।

बदांयू में मौसम ने फिर से यू टर्न लिया है। विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्द पछुआ ने सर उठाया और शनिवार को दिन में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप और दिन में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि यूपी में शुक्रवार को विक्षोभ के कमजोर पड़ने और सर्द पछुआ के असर से अब रातों में पारा गिरना शुरू होगा। अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.